chief-minister-hemant-soren-arrived-patratu

पतरातू पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुरक्षा में तैनात दारोगा की बेटी की शादी में हुए शामिल; कल्पना सोरेन ने भी दिया आशीर्वाद

Share
Link copied

रामगढ़/पतरातू। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को रामगढ़ जिले के पतरातू पहुंचे। यहां स्थित होटल पर्यटन विहार में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए। यह विवाह समारोह मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (Sub-Inspector) विपिन रजक की पुत्री हर्षा का था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नवदंपति से मुलाकात कर उन्हें सुखद, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। दोनों ने वर-वधू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस अवर निरीक्षक विपिन रजक और उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस पारिवारिक खुशी में शामिल होकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।