journalist-abhishek-bharti-arrested-connection-case

विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पत्रकार अभिषेक भारती गिरफ्तार, जमशेदपुर से पकड़ा गया

Share
Link copied
journalist-abhishek-bharti-arrested-connection-case
journalist-abhishek-bharti-arrested-connection-case

सिमडेगा: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में सिमडेगा पुलिस ने फरार चल रहे पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे 25 नवंबर को जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके से पकड़ा। इस मामले में इससे पहले दिलीप तिर्की की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके बाद से ही पुलिस अभिषेक भारती की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, पाकरटांड थाना कांड संख्या 25/26, दिनांक 13 नवंबर 2026 के वांछित अभियुक्त अभिषेक भारती को सिमडेगा पुलिस की टीम ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की पुलिस ने पुष्टि की है। अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के बाद मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।