हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, दो भाइयों के घरों पर छापेमारी; जाली नोट से जुड़ा हो सकता है मामला


हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में बुधवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी की टीम ने बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के हुरहुरु इलाके में शहीद सुभाष बारला मार्ग स्थित दो घरों में छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, दोनों घर दो भाइयों उदय साव और प्रदीप साव के बताए जा रहे हैं। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और हाल के दिनों में उन्होंने इस इलाके में अपने घर बनाए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, NIA की यह छापेमारी जाली नोट से जुड़े मामले में की जा रही है। बुधवार सुबह पहुंची टीम दोनों घरों में तलाशी ले रही है। फिलहाल छापेमारी के दौरान क्या-क्या मिला है और इस कार्रवाई के पीछे की पूरी वजह क्या है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। NIA की कार्रवाई जारी है। एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद ही मामले की पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

सिमडेगा में अवैध बालू उठाव के खिलाफ छापेमारी, एक ट्रैक्टर जब्त, दो फरार
सिमडेगा: सिमडेगा जिले में अवैध बालू उठाव और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त कंचन सिंह के…

जमशेदपुर में महिला ने तीन बेटियों संग खाया जहर, पुलिस से मदद नहीं मिलने का आरोप
थाने से एसपी कार्यालय तक लगाती रही गुहार, नहीं मिली मदद! आखिरकार मां ने तीन बेटियों संग खाया जहर, एक बच्ची की…

















