20250823 164150

रांची पुलिस ने जाली नोटों की तस्करी में दो को दबोचा, लगभग दो करोड़ के नकली नोट की बड़ी खेप बरामद

रांची पुलिस ने जाली नोटों की तस्करी में दो को दबोचा, लगभग दो करोड़ के नकली नोट की बड़ी खेप बरामद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची, 23 अगस्त : रांची पुलिस ने एक संगठित अपराधी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोटों की तस्करी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सुखदेवनगर थाना ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना थी कि बिहार से चन्द्रलोक बस के जरिए जाली नोटों की बड़ी खेप रांची पहुंच रही है।

छापेमारी का विवरण

पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली रांची,  प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया। सुखदेवनगर थाना प्रभारी  कृष्णा कुमार साहू की अगुवाई में दल ने रातु रोड, न्यू मार्केट चौक के पास शुलभ शौचालय के निकट कार्रवाई की। चन्द्रलोक बस से उतरे यात्रियों के बाद एक सफेद हुंडई कार में तीन कार्टन लोड किए गए। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार को रोका और जांच में एक कार्टन में 42 बंडल 500 रुपये के जाली नोट बरामद किए। इनमें 20 बंडल में 300 नोट और 22 बंडल में 350 नोट थे।

बरामद सामग्री
जाली नोट : एक कार्टन में 42 बंडल (20 बंडल में 300 नोट और 22 बंडल में 350 नोट, 500 रुपये के)।
पैकिंग : दो अन्य कार्टन में जाली नोट पैक।
– अन्य सामान : विभिन्न कंपनियों के दो मोबाइल फोन। गिरफ्तार व्यक्ति
1. मो. साबीर उर्फ राजा(27 वर्ष), पिता: मो. असलम, निवासी: नूर नगर, हरमु बायपास रोड, थाना अरगोड़ा, रांची।
2. साहिल कुमार उर्फ करण(32 वर्ष), पिता: कैलाश मंडल, निवासी: हरमु हाउसिंग कॉलोनी, एल.एफ. क्वार्टर नंबर-60, थाना अरगोड़ा, रांची।

अपराधी गिरोह का खुलासा

जांच में पता चला कि यह संगठित गिरोह दिल्ली के नीरज कुमार चौधरी के नेतृत्व में संचालित हो रहा है। वह फोन और व्हाट्सएप के जरिए मो. साबीर और साहिल कुमार को ग्राहकों तक जाली नोट पहुंचाने के निर्देश देता था। गिरोह जाली नोटों के बंडल में ऊपर और नीचे असली नोट रखकर बीच में जाली नोट डालता था और इसके बदले ग्राहकों से 40,000 से 50,000 रुपये वसूलता था। इस कारोबार में 20-30% कमीशन दिया जाता था। यह गिरोह जाली नोटों को बाजार में खपाने का काम करता था।

छापामारी दल
छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:
1. प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली रांची।
2.कृष्णा कुमार साहू, थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना।
3. पिंकी कुमारी साव, पुलिस अवर निरीक्षक, सुखदेवनगर थाना।
4. बबलू बेसरा, पुलिस अवर निरीक्षक, सुखदेवनगर थाना।
5. चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक, सुखदेवनगर थाना।
6. रविन्द्र दास, सहायक अवर निरीक्षक, सुखदेवनगर थाना।

 

Share via
Share via