गुमला में हथियारों का जखीरा बरामद, AK-56 और कारबाइन जब्त; एक गिरफ्तार

निर्मल सिंह
गुमला; गुमला पुलिस ने अवैध हथियारों के जखीरे का खुलासा करते हुए AK-56 राइफल, कारबाइन और 36 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी रोहित कुमार शर्मा समेत अन्य लोग फरार हैं। एसपी हरीश बिन जमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि छारदा निवासी रोहित शर्मा अपने 4-5 साथियों के साथ भरनो थाना क्षेत्र के लेकोटोली में राजेंद्र यादव के घर पहुंचा है। सूचना में आशंका जताई गई थी कि सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
इसके बाद एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। 27 अक्टूबर की रात करीब 10:45 बजे पुलिस को लेकोटोली के पास लाल रंग की वैगनआर कार (JH01AA-9378) खड़ी मिली। पुलिस को देखते ही कार सवार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। कार की तलाशी लेने पर मैगजीन लगी कारबाइन और 9 एमएम के दो कारतूस बरामद हुए।
अगले दिन, 28 अक्टूबर को चलाए गए सघन अभियान के दौरान पुलिस ने लेकोटोली निवासी राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर AK-56 राइफल, दो मैगजीन और 7.62 एमएम के 34 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने हथियारों के अलावा दो मोबाइल फोन, दुर्गा पूजा चंदा पर्चा और एक धारदार फरसा भी जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी रोहित कुमार शर्मा समेत 2-3 अन्य लोग अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में पुलिस अंचल निरीक्षक विनय कुमार, भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

लोअर बाजार में तार चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 1.6 किलो कॉपर वायर बरामद
रांची: लोअर बाजार थाना पुलिस ने दुकान से कॉपर वायर चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी…

झारखंड में 4,461 इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित, SIR के दौरान हर क्लब को चलाना होगा जागरूकता अभियान
रांची: झारखंड में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए निर्वाचन…
















