झारखंड की महिलाओं को आज हेमंत सोरेन देंगे राखी(rakhi gift)का तोफा
आज मिलेगा झारखंड की महिलाओं को रक्षाबंधन का उपहार,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे शंखनाद:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्ट:रिकी कुमार

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पाकुड़ से डालेंगे 57000 महिलाओं के खाते में मैया सम्मान योजना की राशि:
21 से 50 वर्ष के सभी वर्ग महिलाओं को मिलेगा प्रति माह ₹1000:

रांची:झारखंड में आज का दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होने जा रहा है क्योंकि आज झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की महिलाओं से जो वादे किए थे उसे आज पूरे करने का दिन आ गया….. रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज झारखंड की बहनों को देंगे महिला सम्मान योजना की पहली किस्त….. भाई-बहन के इस पावन पर्व के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मैया सम्मान योजना के तहत दिए जाने वाली ₹1000 राशि आज 21 से 50 वर्ष तक की महिला लाभुकों के अकाउंट में करेंगे वितरित…… वही मिली जानकारी के अनुसार महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से अब तक निबंध और सत्यापित हो चुकी महिलाओं के खाते में 31 अगस्त तक राशि उनके खाते में चली जाएगी, वही बता दे अब तक इस योजना से 46 लाख आवेदन सरकार को मिल चुके हैं इनमें से 37 लाख आवेदन अब तक स्वीकृति भी किया जा चुके हैं…….

















