IMG 20240819 WA0059 scaled

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार, कलाई पर अपनी बहनों के हाथों से बंदवाई राखी

बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

(झारखंड-मुख्यमंत्री-राखी)

 

IMG 20240819 WA0056

भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन त्यौहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आज बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की…..

इस पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला हेम्ब्रम एवं रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं की…

IMG 20240819 WA0053

इस अवसर पर मुख्यमंत्रीt ने अपनी सभी बहनों को सहृदय स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर सभी बहनों ने विधायक बसंत सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके लम्बी उम्र की कामना की….

IMG 20240819 WA0058

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्त राज्यवासियों को श्रावण पूर्णिमा तथा पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मौके पर मुख्यमंत्री के पिता राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन, माता रूपी सोरेन, धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।

Share via
Send this to a friend