पूर्व मंत्री दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीज उल हसन झारखंड सरकार में बनें मंत्री.
रांची : झारखंड के पूर्व मंत्री दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के बड़े पुत्र हफीज उल हसन ने आज हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के 11वें सदस्य के रूप में शपथ ली। आज हेमंत सोरेन सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार था। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में दिवगंत नेता के बेटे को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आज पूर्व मंत्री दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल हसन राजभवन में एक सादे समारोह में मंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कैबिनेट मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, जोबा मांझी, चम्पई सोरेन, मिथलेश ठाकुर, सत्यानन्द भोक्ता सहित कांग्रेस व जेएमएम के कई विधायक उपस्थित थे। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने नए बनें मंत्री हफीजुल हसन को बधाई दी।

पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद से हेमंत कैबिनेट में मंत्री पद खाली था। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रह चुके पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन 3 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण से जंग जीतने के बाद रांची के एक निजी अस्पताल में हो गया था।
















