सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट से 10 वर्षीय बच्ची की मौत
मनोहरपुर (पश्चिम सिंहभूम) : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित सारंडा जंगल में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की पहचान दीघा गांव निवासी श्रेया हेरेंज (पिता: जय मसीह हेरेंज) के रूप में की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे की है। बच्ची जंगल में पत्ता चुनने के लिए गई थी, तभी अचानक आईईडी में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
चाईबासा के एसपी, अमित रेणु ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घटनास्थल की ओर पुलिस बल रवाना कर दिया गया है।
सारंडा जंगल क्षेत्र माओवादियों का गढ़ माना जाता है, जहां सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा आईईडी बिछाए जाने की घटनाएं आम हैं। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

















