15 लाख ईनामी टीएसपीसी नक्सली मुकेश गझू ने किया सरेंडर.
खलारी : चतरा प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों को बड़ा झटका, नक्सलियों के विरुद्ध पुलिसिया सख्ती का एक सप्ताह के भीतर चतरा में दिखा बड़ा असर। पन्द्रह लाख के ईनामी नक्सली मुनेश्वर उर्फ मुकेश गंझू ने हथियार के साथ पुलिस के समक्ष किया सरेंडर। एसपी ऋषभ झा के निर्देश पर एएसपी अभियान निगम प्रसाद और एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम कर रही पूछताछ। आज या कल विधिवत रूप से कराया जा सकता है दुर्दांत नक्सली का आत्मसमर्पण।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आधिकारिक पुष्टि नहीं, नक्सली संगठन टीएसपीसी का सेकेंड सुप्रीमों है मुकेश। एसपी ने चार दिन पूर्व ही तस्वीर जारी कर किया था ईनाम राशि का घोषणा। दर्जनों नक्सल मामलों में वांछित नक्सली का झारखंड, बिहार, उड़ीसा व छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों की पुलिस के अलावे टेरर फंडिंग के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को भी थी तलाश।
खलारी, मो मुमताज़

















