VideoCapture 20210522 142900

हजारीबाग के बरही में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत 5 लोग गंभीर रूप से घायल.

हजारीबाग : हजारीबाग में आज भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। आज हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के जवाहर घाटी में एक ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर हो गई जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं करीब 5 घायल बताये जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरतलब है कि तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने उल्टी दिशा से आ रही ऑटो को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो हवा में उड़कर पुल के नीचे जा गिरा। इस दुर्घटना में 3 ऑटो सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और करीब 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नें सभी घायलों को एंबुलेंस अनुमंडल अस्पताल भेजा जहां इलाज जारी है।

दुर्घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि हम सभी हजारीबाग से बरही होते हुए कोडरमा जा रहे थे, इसी बीच हादसा हुआ है चिकित्सक ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है 5 लोग घायल हैं वहीं चार की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एचएमसीएच भेज दिया गया है।

Share via
Share via