झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 69860 पहुंचा

Share
Link copied

दृष्टि ब्यूरो,

देश दुनिया में कोरोना महामारी विकराल रूप लेता जा रहा है. झारखण्ड की बात करें तो राज्य में कोरोना का आंकड़ा 69860 हजार पहुंच गया है. आज अभी तक झारखण्ड में 1222 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई के साथ 1275 मरीजों की रिकवरी भी हुई है. आज राज्य भर में 10 मरीजों की मौत हो गई.

झारखण्ड में आज रिपोर्ट के अनुसार जिलावर स्थित रांची से 284, बोकारो से 91, चतरा से 9, देवघर से 17, धनबाद से 74, दुमका से 13, पूर्वी सिंहभूम से 179, गढ़वा से 34, गिरिडीह से 15, गोड्डा से 92, गुमला से 25, हजारीबाग से 33, जामताड़ा से 9, खूंटी से 14, कोडरमा से 43, लातेहार से 17, लोहरदगा से 19, पाकुड़ से 10, पलामू से 65, रामगढ़ से 35, सहिबगंज से 23, सराईकेला से 90, सिमडेगा से 4, पश्चिमी सिंहभूम से 28 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है.

झारखण्ड में अबतक 69860 पोजिटिव केस और 13548 सक्रिय केस हैं वहीं 55697 ठीक भी हुए हैं. राज्य में 615 लोंगों की मौतें हो चुकी है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow