शिक्षक के घर में चोरों ने की लाखों की चोरी.

शिक्षक के घर में चोरों ने की लाखों की चोरी.

Share
Link copied

गढ़वा : शहर थाना क्षेत्र के सहीजना के रिहायशी इलाके में शिक्षक के घर में चोरों ने की लाखों की चोरी की है। चोरों ने बन्द घर से लगभग ढाई लाख के आभूषण को चोरी कर लिया। चोरों ने घर मे घुस कर आठ ताले को तोड़ कर इस घटना को अंजाम दिया है।

घटना के संबंध में वार्ड 13 सहिजना कृष्णा तिवारी शिक्षक ने कहा कि हम अपने घर में ताला बंद कर अपने दीदी के यहां गए हुए थे। लेट होने के कारण रात्रि में वहीं सो गए सुबह हमको जानकारी मिली की हमारे घर का ताला टूटा हुआ है। जाकर देखा तो मेन गेट का ताला सहित पूरे अलमारी का ताला टूटा हुआ है। हमने जब पूरी अलमारी की जांच की तो हमारे अस्सी हजार नगद सहित ढाई लाख का गहना गायब कर दिया है। पूरा सामान बिखरा हुआ है। तत्काल इसकी घटना की सूचना गढ़वा थाना में दिया हूं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow