पारा टीचर का मिला शव, हत्या की आशंका.

पारा टीचर का मिला शव, हत्या की आशंका.

Share
Link copied

जामताड़ा : जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के सकलपुर जंगल में एक पारा शिक्षक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान धोबना गांव के सिकंदर मियां के रूप में की गई। सिकंदर मियां पारा शिक्षक एवं ग्राम प्रधान थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

परिजनों ने बताया कि शनिवार समय करीब 7.30 बजे सिकंदर मियां अपने घर से कुछ काम के सिलसिले में समीप के गांव गए थे। परिजनों ने बताया कि रात्रि करीब 8:00 बजे तक वह सकलपुर गांव के श्रीराम राय के घर पर बैठे थे उसके बाद वहां से घर की ओर निकले। वहीं रविवार अहले सुबह को उनका शव मिलने की ख़बर मिली।

मृतक के माथे पर गहरे जख्म हैं, जिस कारण लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि मौके पर नारायणपुर थाना कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow