एक अप्रैल से श्रमिकों को मनरेगा के तहत मिलेगा 225 रुपये पारिश्रमिक.

एक अप्रैल से श्रमिकों को मनरेगा के तहत मिलेगा 225 रुपये पारिश्रमिक.

Share
Link copied

राँची : 01 अप्रैल 2021 से मनरेगा अंतर्गत श्रमिकों को 225 रुपये पारिश्रमिक दिया जाएगा। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य के सभी उपायुक्तों, उप विकास आयुक्त-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक को बढ़े हुए दर से भुगतान करने से संबंधित पत्र जारी कर दिया गया है।

केंद्र ने नहीं बढ़ाया तो राज्य सरकार ने बढ़ाया मजदूरी दर
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भारत सरकार ने मनरेगा के तहत झारखण्ड के श्रमिकों को मिलने वाले पारिश्रमिक 198 रुपये को बढ़ाने का आग्रह किया था। लेकिन भारत सरकार से सकारात्मक पहल नहीं किये जाने के उपरांत मुख्यमंत्री ने मजदूरी दर में बढ़ोतरी कर दी। भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रति मानव दिवस मजदूरी दर एवं राशि रुपये 225 के अंतर की राशि का व्यय राज्य सरकार द्वारा राज्य योजना से वहन किया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow