झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 73948 पहुंचा

Share
Link copied

दृष्टि ब्यूरो,

देश दुनिया में कोरोना महामारी विकराल रूप लेता जा रहा है. झारखण्ड की बात करें तो राज्य में कोरोना का आंकड़ा 73948 हजार पहुंच गया है. आज अभी तक झारखण्ड में 1207 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई के साथ 1427 मरीजों की रिकवरी भी हुई है. आज राज्य भर में 10 मरीजों की मौत हो गई.

झारखण्ड में आज रिपोर्ट के अनुसार जिलावर स्थित रांची से 278, बोकारो से 67, चतरा से 6, देवघर से 33, धनबाद से 94, दुमका से 12, पूर्वी सिंहभूम से 124, गढ़वा से 14, गिरिडीह से 18, गोड्डा से 67, गुमला से 10, हजारीबाग से 71, जामताड़ा से 8, खूंटी से 2, कोडरमा से 13, लातेहार से 10, लोहरदगा से 13, पाकुड़ से 4, पलामू से 110, रामगढ़ से 59, सहिबगंज से 8, सराईकेला से 73, सिमडेगा से 8, पश्चिमी सिंहभूम से 105 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है.

झारखण्ड में अबतक 73948 पोजिटिव केस, 13280 सक्रिय केस, 60027 मरीज ठीक हुए और 641 मौतें शामिल हैं.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow