20210408 221345

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए निजी अस्पतालों को 10 से 25 प्रतिशत बेड कोविड के लिए रखने होंगे आरक्षित : उपायुक्त.

देवघर : बढ़ते कोरोना संक्रमण के रोकथाम और स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों को लेकर आज दिनांक 08.04.2021 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में निजी अस्पताल के प्रबंधकों व प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार ​कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकारी अस्पताल के अलावा निजी चिकित्सालयों में 10 से 25 प्रतिशत बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित रखने होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार जारी निर्धारित दरों की अधिसूचना के अनुसार ही किया जाएगा। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी आवश्यक व्यवस्था के अलावा ठीक होने वाले मरीजों का नाम, पता मोबाइल नंबर और उम्र का भी ब्योरा रखें ताकि जरूरत पडऩे पर संबंधित ठीक हुए मरीज को ट्रैक किया जा सके। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सभी को CLINICAL ESTABLISHMENT ACT 2010 से सभी को अवगत कराया।

बैठक में उपरोक्त के अलावे आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, डीआईओ श्री एबी राॅय, डॉक्टर मनीष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीपीएम श्री नीरज कुमार, विभिन्न निजी अस्पताल के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, चिकित्सकआदि उपस्थित थे।

Share via
Share via