नगर निकाय चुनाव : नामांकन से पहले मेयर प्रत्याशी ज़ेबा ख़ान ने की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, कहा—यह चुनाव कुर्सी का नहीं, मानगो के भविष्य का है

नगर निकाय चुनाव : नामांकन से पहले मेयर प्रत्याशी ज़ेबा ख़ान ने की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, कहा—यह चुनाव कुर्सी का नहीं, मानगो के भविष्य का है

नामांकन से पहले मेयर प्रत्याशी ज़ेबा ख़ान ने की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, कहा—यह चुनाव कुर्सी का नहीं, मानगो के भविष्य का है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मानगो को डर के साये से आज़ादी चाहिए, अब चुप नहीं बैठेगी जनता : ज़ेबा ख़ान

नगर निकाय चुनाव : नामांकन से पहले मेयर प्रत्याशी ज़ेबा ख़ान ने की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, कहा—यह चुनाव कुर्सी का नहीं, मानगो के भविष्य का है

मशेदपुर।मानगो नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी ज़ेबा ख़ान ने नामांकन से पूर्व रोड नंबर-17 स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानगो का यह चुनाव किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि यहाँ की जनता के सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई है। ज़ेबा ख़ान ने कहा कि मानगो जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में आज भी सड़क, पानी, सफ़ाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है, जबकि वर्षों से सत्ता में बैठे लोग केवल वादे करते रहे।

प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ज़ेबा ख़ान ने कहा कि मानगो में आज डर का माहौल बना दिया गया है। लोग बदलाव चाहते हैं, लेकिन खुलकर सामने आने से डरते हैं। उनके साथ वार्ड नम्बर 30 और वार्ड नंबर 1 के प्रत्याशी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ रहे.

“मानगो को डर नहीं, हक़ चाहिए। चुप्पी नहीं, आवाज़ चाहिए,” कहते हुए उन्होंने जनता से अपील की कि वे भय से बाहर निकलकर इंसाफ़ और सच्चाई के साथ खड़े हों।

मानगो की बेटी, मानगो की लड़ाई

ज़ेबा ख़ान ने कहा कि वे मानगो की बेटी हैं और यहीं की समस्याओं के बीच पली-बढ़ी हैं, इसलिए ज़मीनी हक़ीक़त को अच्छी तरह समझती हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो नगर निगम में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी शासन स्थापित किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के लिए रोज़गार, साफ़-सुथरा मानगो और बिना भेदभाव के विकास उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, “यह चुनाव ज़ेबा ख़ान का नहीं, मानगो के भविष्य का चुनाव है।”

सोमवार को 11 बजे जवाहरनगर कार्यालय से निकलेगी नामाकन रैली

सोमवार सुबह 11 बजे ज़ेबा ख़ान के जवाहरनगर कार्यालय से नामाकन रैली निकलेगी. इसमें उनके साथ घटक दलों के नेता और सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता शामिल होंगे. ज़ेबा ख़ान कार्यालय से ओल्ड पुरुलिया रोड होते हुए वापस जवाहरनगर होते हुए मानगो से डीसी ऑफिस पहुचंगे.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now