वेतन बढ़ोतरी और स्थायीकरण की मांग को लेकर रिम्स के वार्ड बॉय और नर्सों ने किया हंगामा.

वेतन बढ़ोतरी और स्थायीकरण की मांग को लेकर रिम्स के वार्ड बॉय और नर्सों ने किया हंगामा.

Share
Link copied

राँची : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौरान राज्य सरकार अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करने और रिम्स कोविद सेंटर में जरूरत के अनुसार 27 नर्स और 48 वार्ड बॉय और वार्ड गर्ल को T&M कंपनी के माध्यम से जोइनिग किया गया था, आज एकाएक रिम्स प्रबंधन की तरफ से उन्हें काम करने से मना कर दिया गया, साथ ही एक नर्स सुनीता केरकेट्टा की कोरोना से मौत हो गई है, मृतक सुनीता के परिजनों को मुआवजा और आपदा के समय कोरोना सेंटर की कमान संभालने वाले नर्स और कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी करने उन्हें स्थाई करने की मांग को लेकर वार्ड बॉय और नर्सों ने रिम्स में आंदोलन शुरू कर दिया है।

आंदोलनरत नर्सों ने कहा कि संकट की घड़ी में हमें आनन-फानन में बहाल कर लिया गया, संकट की घड़ी में लोगों को हमलोगों ने बचाया अब जब स्थिति सामान्य हो रही है तो प्रबंधन हमे दोहरी नज़र से देख रहा है, जिसे देखते हुए हमने आंदोलन शुरू किया है और जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow