झारखंड में 10 जून सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, कम संक्रमण वाले जिलों में मिली छूट.

झारखंड में 10 जून सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, कम संक्रमण वाले जिलों में मिली छूट.

Share
Link copied

राँची : झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (लॉकडाउन) एक सप्ताह के लिए फिर बढ़ा दिया गया है। इस बार सभी प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेंगे। आपदा प्रबंधन की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने फैसला लिया है। सरकार का मानना है कि राज्‍य में कोरोना के मामले घटे हैं लेकिन खतरा अब भी बरकरार है। 
 
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज आपदा प्रबंधन की बैठक में 10 जून सुबह 6 बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। पूर्व की तरह सभी प्रतिबंध लागू रहेंगे, लेकिन इस बार झारखंड के जिलों को दो श्रेणियों में बांट कर रियायत दिया गया है।

पहले की तरह सभी दुकानें सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुली रहेंगी। 15 जिले जहां संक्रमण का स्तर कम है वहां दुकानें शर्तों के साथ खोली जाएंगी। शादी समारोह में नहीं मिलेगी कोई छूट, वहीं ई पास की बाध्यता नहीं होगी लोग बिना पास के जिले में कहीं भी जा सकते हैं, लेकिन दूसरे जिले में और राज्य से बाहर जानें के लिए पास अनिवार्य होगा।

ज्यादा संक्रमण वाले इन जिलों जिसमें रांची, बोकारो धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, हजारीबाग, गढ़वा, गुमला और रामगढ़ शामिल हैं यहां जेवर, कपड़ा और जूते-चप्पल की दुकानें छोड़ कर बाकी सभी दूकानें खुलेंगी। 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow