जेएसएसपीएस कैडेट चंचला कुमारी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी

जेएसएसपीएस कैडेट चंचला कुमारी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी

Share
Link copied

राँची : जेएसएसपीएस की कैडेट चंचला कुमारी सब जूनियर विश्‍व कुश्‍ती चैंपियनशिप में 40 किलोग्राम वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। चैंपियनशिप का आयोजन बुडापेस्ट, हंगरी में 19 जुलाई, 2021 से 25 जुलाई 2021 तक किया जा रहा है। चंचला कुमारी ने यह स्थान नई दिल्ली में आयोजित सलेक्‍शन ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त कर हासिल की है।

ओरमांझी, रांची की रहने वाली 14 वर्षीय चंचला कुमारी जेएसएसपीएस में प्रथम बैच की है। इस उपलब्धि से पहले भी वह विभिन्न राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर राज्य एवं अपने माता-पिता का नाम रौशन कर चुकी है। सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) श्री विनय रंजन ने जेएसएसपीएस कैडेट चंचला कुमारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आप इसी तरह अपना स्‍वर्णिम प्रदर्शन जारी रखें, सीसीएल परिवार सदैव आपके साथ है।

ज्ञातव्य हो कि खेलगांव, रांची स्थित झारखंड स्टेट स्पोर्टस प्रमोशन सोसाईटी (सीसीएल एवं झारखंड सरकार की संयुक्त पहल) की शुरूआत जुलाई 2016 में हुई थी। जेएसएसपीएस में चयनित बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच द्वारा प्रशिक्षण एवं विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध करायी जाती है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow