निर्जला एकादशी पर हरमू रोड निज मंदिर खाटु श्याम जी में किया गया श्यामबाबा का अलौकिक श्रृंगार.

निर्जला एकादशी पर हरमू रोड निज मंदिर खाटु श्याम जी में किया गया श्यामबाबा का अलौकिक श्रृंगार.

Share
Link copied

राँची : हरमू रोड स्थित निज मंदिर खाटु श्याम जी में सोमवार को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया।लखदातार को भिन्न भिन्न प्रकार के रंग बिरंगे पुष्पों से निर्मित गजरों से मनमोहक श्रृंगार श्री श्याम मित्र मण्डल के अध्यक्ष श्री गोपाल मुरारका एवं मनोज खेतान ने किया।बाबा को इस अवसर पर विशेष बागा(वस्त्र) भी धारण कराया गया।श्री हनुमान जी महाराज एवं शिव परिवार का भी विशेष श्रृंगार किया गया।

खाटु नरेश श्याम सरकार को मंदिर में ही निर्मित पेडा,सूखे मेवों एवं मौसमी फल आम,लीची का भोग अर्पित किया गया।उपस्थित भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में मंगलकामना करते हुए भजन प्रस्तुत किया। covid-19 कोरोना संकट से समस्त जगत को निकालने के लिए सुंदर भावपूर्ण अरदास *निज मंदिर खाटु श्याम जी मैं जब जब ग्यारस की शुभ रात जगाई जाती हैं बैठा के सामने बाबा को हर बात बताई जाती हैं लगाया गया।

मंदिर के सभी कार्यक्रम covid-19 के सरकारी दिशा-निर्देश के अनुसार ही प्रतिदिन सम्पन्न कराए जा रहे है।मास्क एवं सेनिटाइजर का प्रयोग भी नियमित रूप से किया जा रहा है। सभी भक्तो के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow