Shravani Mela 2026: Major crackdown by the Food Safety Department in Deoghar; 1,060 kg of suspicious Peda destroyed.

श्रावणी मेला 2026: देवघर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1060 किलो संदिग्ध पेड़ा नष्ट

श्रावणी मेला 2026: देवघर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1060 किलो संदिग्ध पेड़ा नष्ट

Shravani Mela 2026: Major crackdown by the Food Safety Department in Deoghar; 1,060 kg of suspicious Peda destroyed.

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने घोरमारा क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर गठित टीमों ने कई पेड़ा दुकानों का निरीक्षण किया और 1060 किलोग्राम संदिग्ध पेड़ा नष्ट कराया।

Deoghar
Advertisement

निरीक्षण के दौरान माँ दुर्गा पेड़ा भंडार, संदीप पेड़ा शॉप, पीहू पेड़ा भंडार और आशीष फास्ट फूड की जांच की गई। अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता, निर्माण एवं भंडारण व्यवस्था तथा लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच की। सभी प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने के निर्देश दिए गए।

Kashmir vastaralay
Advertisment

वहीं, ओमजी पेड़ा भंडार से पूर्व रात जब्त किए गए 1060 किलोग्राम संदिग्ध पेड़ा को सोमवार को जेसीबी मशीन की सहायता से नियमानुसार नष्ट कराया गया। विभाग ने यह कार्रवाई इस उद्देश्य से की कि जब्त खाद्य सामग्री किसी भी स्थिति में दोबारा बाजार में न पहुंच सके।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि श्रावणी मेला की पूरी अवधि में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। मिलावटी, अवमानक या असुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री में लिप्त पाए जाने वाले कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RKDF
advertisement

विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे केवल मानक अनुरूप एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों का ही निर्माण और विक्रय करें, स्वच्छता के सभी नियमों का पालन करें तथा बिना वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस या पंजीकरण के कारोबार न करें। साथ ही श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से भी किसी संदिग्ध या मिलावटी खाद्य पदार्थ की सूचना तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को देने की अपील की गई है, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।