Deoghar administration on alert ahead of the second 'Somwari'; DC and SP inspect the fairgrounds.

दूसरी सोमवारी से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने मेला क्षेत्र का लिया जायजा

Deoghar administration on alert ahead of the second 'Somwari'; DC and SP inspect the fairgrounds.
Deoghar administration on alert ahead of the second ‘Somwari’; DC and SP inspect the fairgrounds.

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की दूसरी सोमवारी को लेकर देवघर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर लगातार मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम जलार्पण और मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

शुक्रवार, 8 अगस्त को उपायुक्त ने मेला क्षेत्र स्थित इंटीग्रेटेड मीडिया कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सीसीटीवी, लाइव फीड और कम्युनिकेशन सिस्टम को 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Drishti 04
Advertisement

वहीं, रविवार 9 अगस्त की अहले सुबह उपायुक्त ने बाबा मंदिर प्रांगण के अलावा तिवारी चौक, बीएड कॉलेज, जलसार पार्क और शिवराम झा चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग, रूटलाइन, साफ-सफाई, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया गया। रविवार और सोमवारी को संभावित भीड़ को देखते हुए कतारबद्ध एवं सुरक्षित जलार्पण व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Drishti 03
Advertisement

श्रावणी मेला के दौरान खाद्य सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने मेला क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पवन होटल, यशराज होटल, पीहू होटल और नंदी बम सेवा शिविर से करीब 10 किलोग्राम मिलावटी पेड़ा जब्त कर नष्ट कराया गया। इसके अलावा पवन होटल और निराला होटल में करीब 3 किलोग्राम अखाद्य रंग वाली हल्दी पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। विभाग ने मेला क्षेत्र के सभी होटलों को तंबाकू उत्पादों के भंडारण और बिक्री पर सख्त रोक का निर्देश दिया है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोठिया बस पड़ाव में एक दिवसीय शिविर भी लगाया गया। शिविर में करीब 35 खाद्य सुरक्षा लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन मौके पर ही जारी किए गए।

Kashmir
advertisement
RKDF
ADV

प्रशासन के अनुसार श्रावणी मेला अवधि के दौरान होटल, ढाबा और मिठाई दुकानों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई में किसी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी सोमवारी को लेकर प्रशासन की नजर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष रूप से बनी हुई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now