Shravani Mela 2026: DC and SP inspected Baba Mandir on the first day; smooth water offering commenced with the 'Argha' system.

श्रावणी मेला 2026: पहले दिन डीसी-एसपी ने बाबा मंदिर का किया निरीक्षण, अर्घा व्यवस्था से शुरू हुआ सुगम जलार्पण

Shravani Mela 2026: DC and SP inspected Baba Mandir on the first day; smooth water offering commenced with the 'Argha' system.
Shravani Mela 2026: DC and SP inspected Baba Mandir on the first day; smooth water offering commenced with the ‘Argha’ system.

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2026 के पहले दिन गुरुवार अहले सुबह देवघर के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर एवं मेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में बाबा मंदिर में अर्घा स्थापित किया गया। अर्घा व्यवस्था शुरू होने के बाद कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने कड़े सुरक्षा घेरे के बीच बाबा भोलेनाथ पर सुगमतापूर्वक जलार्पण किया। प्रशासन ने पहले दिन से ही श्रद्धालुओं को बिना किसी असुविधा के सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन-पूजन सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बाबा मंदिर स्थित कंट्रोल रूम का भी दौरा किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर, गर्भगृह, निकास द्वार एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की लाइव मॉनिटरिंग की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

RKDF
Adv

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने मेला ड्यूटी में तैनात दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को सेवा भाव से कार्य करने तथा देवघर आने वाले सभी कांवरियों और श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु देवघर से एक सकारात्मक और सुखद अनुभव लेकर लौटें, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी तत्परता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, जिला खेल पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now