झारखंड में Foster’s Beer की एंट्री, रांची में भव्य लॉन्चिंग समारोह का आयोजन

रांची: भारत के प्रीमियम बीयर बाजार में अपनी पहचान बना चुकी KALS Breweries Pvt. Ltd. ने विश्वप्रसिद्ध Foster’s Beer का झारखंड में आधिकारिक शुभारंभ कर दिया है। कंपनी ने रांची में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान राज्य में अपने विस्तार की घोषणा की।
रांची के रुवीन हाउस में आयोजित लॉन्चिंग कार्यक्रम में उद्योग जगत, वितरकों, होटल एवं बार व्यवसाय से जुड़े कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर KALS Breweries Pvt. Ltd. के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के सुपुत्र रक्षम प्रकाश वासुदेवन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने Foster’s Beer का औपचारिक शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में झारखंड के स्टेट प्रमोटर राकेश तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार पाठक समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कंपनी के अनुसार, Foster’s Beer का झारखंड में प्रवेश पूर्वी भारत में उसके विस्तार अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
रक्षम प्रकाश वासुदेवन ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और यहां के लोगों का अपनापन उन्हें प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि कंपनी की भविष्य की योजनाओं में झारखंड की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और Foster’s Beer को राज्य में एक मजबूत एवं विश्वसनीय ब्रांड के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि झारखंड में Foster’s Beer के प्रचार-प्रसार और बाजार विस्तार की जिम्मेदारी राकेश तिवारी को सौंपी गई है। वहीं, राकेश तिवारी ने कहा कि राज्य में प्रीमियम उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है और कंपनी का लक्ष्य Foster’s Beer को प्रमुख शहरों और जिलों तक पहुंचाना है।
कंपनी का कहना है कि झारखंड में बढ़ते शहरीकरण, पर्यटन और आतिथ्य उद्योग को देखते हुए प्रीमियम बेवरेज बाजार में व्यापक संभावनाएं हैं। ऐसे में Foster’s Beer का लॉन्च उपभोक्ताओं के साथ-साथ वितरकों और व्यापारिक साझेदारों के लिए भी नए अवसर लेकर आएगा।
गौरतलब है कि Foster’s Beer की शुरुआत वर्ष 1888 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से हुई थी और आज यह दुनिया के प्रमुख प्रीमियम बीयर ब्रांड्स में शामिल है। भारत में इसका निर्माण एवं विपणन KALS Breweries Pvt. Ltd. द्वारा किया जा रहा है।

















