SIR

झारखंड SIR: 2.64 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचा चुनाव आयोग, 100% एन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइज; 43.68 लाख फॉर्म अनकलेक्टेबल,रांची में सबसे अधिक अनुपस्थित मतदाता

झारखंड SIR: 2.64 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचा चुनाव आयोग, 100% एन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइज; 43.68 लाख फॉर्म अनकलेक्टेबल,रांची में सबसे अधिक अनुपस्थित मतदाता

SIR

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का सबसे अहम चरण पूरा हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 की रात 8 बजे तक जारी स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार राज्य के सभी 24 जिलों और 81 विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन फॉर्म (Enumeration Form-EF) का वितरण और डिजिटाइजेशन लगभग पूरी तरह संपन्न हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के कुल 2,64,63,236 मतदाताओं में से 2,64,62,345 मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाए गए, जबकि 100 प्रतिशत फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है।

आयोग की रिपोर्ट बताती है कि कुल 2,20,94,859 भरे और हस्ताक्षरित एन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइज किए गए हैं, जबकि 43,68,377 फॉर्म ऐसे रहे जिन्हें विभिन्न कारणों से प्राप्त नहीं किया जा सका (Uncollectable EF)। इन दोनों श्रेणियों को मिलाकर सभी फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है, जिससे राज्य की संशोधित मतदाता सूची तैयार करने का रास्ता साफ हो गया है।

deo ghar add
Adv

किन कारणों से 43.68 लाख फॉर्म नहीं मिल सके

निर्वाचन आयोग ने अनकलेक्टेबल फॉर्म के पीछे अलग-अलग कारण भी बताए हैं। इनमें सबसे बड़ी संख्या उन मतदाताओं की है जो अपने पुराने पते से स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं। ऐसे मतदाताओं की संख्या 15,92,960 (6.02 प्रतिशत) दर्ज की गई है। इसके अलावा 14,55,733 मतदाता (5.50 प्रतिशत) ऐसे मिले जो संबंधित पते पर अनुपस्थित थे या जिनका पता नहीं चल सका।

इसी तरह 7,63,930 मतदाताओं (2.89 प्रतिशत) की मृत्यु होने की जानकारी मिली, जबकि 4,38,584 मतदाता (1.66 प्रतिशत) पहले से किसी अन्य स्थान की मतदाता सूची में पंजीकृत पाए गए। इसके अलावा 1,17,170 मामले (0.44 प्रतिशत) अन्य कारणों की श्रेणी में रखे गए हैं।

झारखंड के SIR में 43.74 लाख मतदाता सूची से बाहर, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

राज्यभर में 29,571 बीएलओ ने संभाली जिम्मेदारी

पूरे अभियान में राज्यभर के 29,571 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) लगाए गए। इन बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया और फॉर्म वापस लेकर उन्हें डिजिटाइजेशन प्रक्रिया में शामिल कराया। रिपोर्ट के अनुसार लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म वितरण 100 प्रतिशत के करीब रहा।

रांची जिला सबसे अधिक चर्चा में

रिपोर्ट के अनुसार राजधानी रांची में अनुपस्थित अथवा ट्रेस नहीं हो सके मतदाताओं की संख्या राज्य में सबसे अधिक दर्ज की गई।

रांची विधानसभा – 1,15,882 (29.35%)

हटिया – 1,30,866 (23.79%)

कांके – 83,346 (16.58%)

खिजरी – 38,739 (10.00%)

मांडर – 16,339 (4.16%)

तमार – 7,133 (3.26%)

सिल्ली – 4,046 (1.77%)

पूरे रांची जिले में 26,74,681 मतदाताओं के लिए फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन लगभग 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। जिले में 6,96,553 फॉर्म अनकलेक्टेबल यानि (अनुपस्थित, मृत, या स्थायी रूप से पलायन कर चुके मतदाता) श्रेणी में दर्ज हुए हैं।

श्रावण मास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश: बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं का किया हार्दिक स्वागत

धनबाद में भी बड़ी संख्या में मतदाता अनुपस्थित

धनबाद जिले में भी अनुपस्थित अथवा ट्रेस नहीं हो सके मतदाताओं की संख्या काफी अधिक रही।

धनबाद विधानसभा – 90,815 (19.07%)

झरिया – 27,878 (9.15%)

सिंदरी – 19,570 (5.30%)

निरसा – 14,817 (4.40%)

बाघमारा – 11,495 (3.79%)

टुंडी – 9,390 (2.88%)

पूरे जिले में 21,15,997 मतदाता दर्ज हैं और 4,64,775 फॉर्म अनकलेक्टेबल पाए गए।

पूर्वी सिंहभूम में जमशेदपुर पूर्व और पश्चिम के आंकड़े चौंकाने वाले

पूर्वी सिंहभूम जिले में भी बड़ी संख्या में मतदाता अनुपस्थित मिले।

जमशेदपुर पूर्व – 69,000 (20.23%)

जमशेदपुर पश्चिम – 75,983 (19.35%)

जुगसलाई – 43,828 (12.09%)

पोटका – 24,565 (7.77%)

जिले में कुल 19,07,244 मतदाताओं के लिए अभियान चलाया गया और 3,96,982 फॉर्म अनकलेक्टेबल श्रेणी में दर्ज हुए।

बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ में भी बड़ी संख्या

रिपोर्ट के अनुसार बोकारो विधानसभा क्षेत्र में 86,046 मतदाता (14.40%), हजारीबाग विधानसभा में 46,328 (10.22%), देवघर विधानसभा में 40,321 (9.08%), रामगढ़ विधानसभा में 27,126 (7.44%) तथा बरकागांव विधानसभा में 18,319 (4.69%) मतदाता अनुपस्थित या ट्रेस नहीं हो सके।

जानिए आयोग अब आगे क्या करेगा —

एसआईआर के तहत एन्यूमरेशन और डिजिटाइजेशन का चरण पूरा होने के बाद निर्वाचन आयोग अब उपलब्ध आंकड़ों का सत्यापन करेगा। इसके बाद प्रारूप मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) प्रकाशित की जाएगी। प्रारूप सूची जारी होने के बाद मतदाता अपने नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर दावा एवं आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now