रांची में SIR-2026 अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 99.20% मतदाताओं तक पहुंचा एन्यूमरेशन फॉर्म

रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत रांची जिला में एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, डिजिटाइजेशन और सत्यापन का कार्य तेजी से जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मिशन मोड में अभियान का संचालन कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!24 जुलाई 2026 को अपराह्न 12 बजे तक जिले के कुल 26,74,681 मतदाताओं में से 26,53,391 (99.20 प्रतिशत) मतदाताओं के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण किया जा चुका है। वहीं, 20,06,577 (75.02 प्रतिशत) फॉर्म का डिजिटाइजेशन और 17,69,243 (88.17 प्रतिशत) फॉर्म का BLO द्वारा सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा 31,227 मतदाताओं ने स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा किया है।
विधानसभावार आंकड़ों पर नजर डालें तो तमाड़ में 99.97 प्रतिशत, सिल्ली में 99.94 प्रतिशत, खिजरी में 99.96 प्रतिशत और मांडर में 99.74 प्रतिशत फॉर्म का वितरण किया जा चुका है। वहीं, रांची विधानसभा क्षेत्र में 8,473 और हटिया में 9,910 मतदाताओं ने ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म जमा किए हैं, जो जिले में सबसे अधिक है।

डिजिटाइजेशन के मामले में मांडर (83.34 प्रतिशत), सिल्ली (83.78 प्रतिशत) और तमाड़ (82.63 प्रतिशत) आगे हैं, जबकि सत्यापन में तमाड़ (94.71 प्रतिशत) और मांडर (93.55 प्रतिशत) ने बेहतर प्रदर्शन किया है। रांची विधानसभा क्षेत्र में सत्यापन का प्रतिशत 68.92 रहा, जो अन्य क्षेत्रों की तुलना में कम है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित अधिकारियों और BLO को शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किया है, वे जल्द से जल्द अपने संबंधित BLO या ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म जमा कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाएं।
















