SIR-2026 Review Meeting: Not a single enumeration form should be misplaced – DC Manjunath Bhajantri

SIR-2026 की समीक्षा बैठक: एक भी एन्यूमरेशन फॉर्म मिसप्लेस नहीं होना चाहिए – डीसी मंजूनाथ भजन्त्री

Share
Link copied
SIR-2026 Review Meeting: Not a single enumeration form should be misplaced – DC Manjunath Bhajantri
SIR-2026 Review Meeting: Not a single enumeration form should be misplaced – DC Manjunath Bhajantri

रांची : रांची जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभावार एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO) को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ ऑनलाइन बैठक कर फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शत-प्रतिशत कार्य सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में सभी ERO और AERO को फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन की रैंडम मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया ताकि कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही पंचायत भवनों और प्रखंड कार्यालय सभागारों में डिजिटाइजेशन कैंप आयोजित करने तथा वहां वाई-फाई और चार्जिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) को BLO के सहयोग के लिए टैग किए गए शिक्षकों (BLO Buddies) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में एक भी एन्यूमरेशन फॉर्म मिसप्लेस नहीं होना चाहिए। सभी AERO को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की निगरानी में फॉर्म वितरण और संग्रहण कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान रांची नगर निगम के एएमसी चंद्र दीप कुमार के अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज) जारी करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा दिव्यांगजन (PwD) और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) के बीच फॉर्म वितरण एवं संग्रहण की प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेस्ट वॉलंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त संजय भगत, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सूचना पदाधिकारी सहित जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।