26th-foundation-day-jharkhand-legislative-assembly

झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस समारोह 22 नवंबर को, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे शामिल

Share
Link copied

रांची: झारखंड विधानसभा के गठन के 26 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आगामी 22 नवंबर 2026 को विधानसभा परिसर में 26वीं वर्षगांठ समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 22 नवंबर को विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले झारखंड विधानसभा 26वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता की कामना की। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से 18 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 362/2026 में इसकी जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर हुआ था। राज्य गठन के बाद झारखंड विधानसभा राज्य की विधायी व्यवस्था और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का प्रमुख केंद्र रही है।

इसे भी पढ़ें
सरायकेला में निखिल हत्याकांड का खुलासा: पुराने विवाद में दोस्तों ने ही की थी हत्या, वारदात का बनाया वीडियो; दो गिरफ्तार, एक फरार
इसे भी पढ़ें

सरायकेला में निखिल हत्याकांड का खुलासा: पुराने विवाद में दोस्तों ने ही की थी हत्या, वारदात का बनाया वीडियो; दो गिरफ्तार, एक फरार

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय निखिल कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया…

पलामू में राहुल दुबे गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार, निर्माण कंपनी से मांगी थी लेवी; फायरिंग की थी तैयारी
इसे भी पढ़ें

पलामू में राहुल दुबे गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार, निर्माण कंपनी से मांगी थी लेवी; फायरिंग की थी तैयारी

पुलिस ने दो देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस किए बरामद, डेढ़ लाख रुपये में फायरिंग की मिली थी सुपारी…

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अकवन’ का असर, झारखंड में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश के आसार; 11 जिलों में अलर्ट जैसी स्थिति
इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अकवन’ का असर, झारखंड में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश के आसार; 11 जिलों में अलर्ट जैसी स्थिति

रांची: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ (Akvan) का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है।…

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।