massive-protest-students-ranchi-delay-e

ई-कल्याण छात्रवृत्ति में देरी पर रांची में छात्रों का महाआंदोलन, समाहरणालय का किया घेराव; मंत्री के इस्तीफे की मांग

Share
Link copied

रांची: झारखंड में ई-कल्याण छात्रवृत्ति (E-Kalyan Scholarship) के भुगतान में लगातार हो रही देरी के खिलाफ बुधवार को राजधानी रांची में छात्र-छात्राओं का आक्रोश देखने को मिला। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के बैनर तले बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सड़क पर उतरकर महाआंदोलन किया। प्रदर्शनकारियों ने अल्बर्ट एक्का चौक से रांची समाहरणालय तक मार्च निकाला और उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का आरोप है कि राज्य के लाखों छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति पिछले दो से तीन वर्षों से लंबित है। छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई विद्यार्थियों के सामने कॉलेज की फीस, परीक्षा शुल्क और अन्य शैक्षणिक खर्चों का इंतजाम करना चुनौती बन गया है।

सरकार पर आश्वासन देने का आरोप

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर सरकार की ओर से लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक लंबित राशि के भुगतान को लेकर कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। AISF ने कल्याण मंत्री चमरा लिंडा पर भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

कैबिनेट की बैठक में निर्णय लेने की मांग

AISF ने राज्य सरकार से मांग की है कि बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में ई-कल्याण छात्रवृत्ति के भुगतान को लेकर ठोस निर्णय लिया जाए। संगठन ने सरकार से लंबित छात्रवृत्ति के भुगतान की स्पष्ट समयसीमा घोषित करने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों को यह पता चल सके कि उनकी राशि कब तक मिलेगी। प्रदर्शनकारियों ने तीन वर्षों से लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान करने अथवा कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से इस्तीफा देने की मांग भी उठाई।

सभी जिलों में आंदोलन की चेतावनी

छात्र संगठन ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया और छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर ठोस फैसला नहीं हुआ, तो आंदोलन को राजधानी रांची तक सीमित नहीं रखा जाएगा। राज्य के सभी जिलों में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल विद्यार्थियों की निगाहें राज्य कैबिनेट की बैठक पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि सरकार छात्रवृत्ति भुगतान के मुद्दे पर क्या निर्णय लेती है और लंबे समय से अपनी राशि का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को कब तक राहत मिल पाती है।

इसे भी पढ़ें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अकवन’ का असर, झारखंड में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश के आसार; 11 जिलों में अलर्ट जैसी स्थिति
इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अकवन’ का असर, झारखंड में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश के आसार; 11 जिलों में अलर्ट जैसी स्थिति

रांची: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ (Akvan) का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है।…

दिलीप तिर्की को हिरासत में लेने की सूचना, परिजनों को नहीं मिल रही जानकारी; नेता प्रतिपक्ष ने हेमंत सरकार पर उठाए सवाल
इसे भी पढ़ें

दिलीप तिर्की को हिरासत में लेने की सूचना, परिजनों को नहीं मिल रही जानकारी; नेता प्रतिपक्ष ने हेमंत सरकार पर उठाए सवाल

रांची/सिमडेगा: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में अब दिलीप तिर्की को कथित तौर पर पुलिस हिरासत में लिए जाने का…

UPDATE : NTPC हादसे में तीन मजदूरों की मौत, दो गंभीर घायल: घटनास्थल पर हंगामा, विधायक और झामुमो नेता पहुंचे; थायसन-सिंपलेक्स की भूमिका पर उठे सवाल
इसे भी पढ़ें

UPDATE : NTPC हादसे में तीन मजदूरों की मौत, दो गंभीर घायल: घटनास्थल पर हंगामा, विधायक और झामुमो नेता पहुंचे; थायसन-सिंपलेक्स की भूमिका पर उठे सवाल

टंडवा (चतरा): एनटीपीसी के नॉर्थ कर्णपुरा पावर प्लांट में निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट का ढांचा गिरने से हुए भीषण हादसे में तीन मजदूरों…

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।