Strict action against negligence in SIR work in Ranchi; BLO and supervisor to face suspension and departmental proceedings.

रांची में SIR कार्य में लापरवाही पर सख्ती, BLO और सुपरवाइजर पर होगी निलंबन व विभागीय कार्रवाई

Share
Link copied
Strict action against negligence in SIR work in Ranchi; BLO and supervisor to face suspension and departmental proceedings.
Strict action against negligence in SIR work in Ranchi; BLO and supervisor to face suspension and departmental proceedings.

रांची: रांची जिला प्रशासन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ (BLO) और बीएलओ सुपरवाइजरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट किया है कि SIR कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह कर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ निलंबन, विभागीय और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधक पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारियों (AERO) और संबंधित अधिकारियों को Enumeration Form के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन की गति बढ़ाने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर और BLO सुपरवाइजर, BLO की सक्रिय रूप से मदद करें।

RKDF
Adv

जिले में अब तक 15,69,153 (58.67%) Enumeration Form का वितरण और 3,49,404 (13.06%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। फॉर्म वितरण में तमाड़ (79.74%) और सिल्ली (79.34%) सबसे आगे हैं, जबकि रांची (37.77%) और हटिया (39.26%) विधानसभा क्षेत्र अपेक्षाकृत पीछे हैं। वहीं डिजिटाइजेशन में सिल्ली (19.99%), तमाड़ (18.08%) और मांडर (18.72%) बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि रांची (4.96%) और हटिया (9.54%) में प्रगति धीमी है।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 14 जुलाई 2026 को सभी बूथों पर BLO एवं BLO-2 की बैठक सह चुनावी पाठशाला आयोजित की जाए, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि जिन्होंने Enumeration Form प्राप्त कर लिया है, वे उसे सही तरीके से भरकर जल्द से जल्द अपने BLO के पास जमा करें। विशेष रूप से रांची और हटिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अभियान में सक्रिय सहयोग करने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।