Chief Minister Hemant Soren to present Jharkhand's digital roadmap in Delhi; focus to be on AI mission and IT parks.

श्रावण मास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश: बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं का किया हार्दिक स्वागत

श्रावण मास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश: बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं का किया हार्दिक स्वागत

Hemant twitt

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची। पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) और बाबा बासुकीनाथ धाम (दुमका) आने वाले देश-विदेश के सभी कांवरियों और श्रद्धालुओं का झारखंड की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत, अभिनंदन और जोहार किया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से उनके जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि श्रावण मास आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का पर्व है। उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सफल हो, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हों और यह पावन महीना सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

RKDF
Adv

हेमंत सोरेन ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि हर श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ के दर्शन कर सके।

हजारीबाग में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि श्रावणी मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुविधाजनक और श्रद्धापूर्ण वातावरण मिले। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

श्रावण माह की तैयारियों का महापौर व उप महापौर ने लिया जायजा, पहाड़ी मंदिर में सुविधाओं की समीक्षा

उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, यातायात व्यवस्था में सहयोग देने तथा अपनी यात्रा को अनुशासित एवं सुरक्षित बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं का सहयोग ही मेले के सफल संचालन की सबसे बड़ी ताकत है।

राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष फोकस

अंत में मुख्यमंत्री ने “बोल बम”, “ॐ नमः शिवाय” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ सभी श्रद्धालुओं को श्रावण मास की मंगलकामनाएं दीं और बाबा भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now