Mayor and Deputy Mayor take stock of preparations for the month of Shravan; review facilities at Pahadi Mandir.

श्रावण माह की तैयारियों का महापौर व उप महापौर ने लिया जायजा, पहाड़ी मंदिर में सुविधाओं की समीक्षा

Mayor and Deputy Mayor take stock of preparations for the month of Shravan; review facilities at Pahadi Mandir.
Mayor and Deputy Mayor take stock of preparations for the month of Shravan; review facilities at Pahadi Mandir.

रांची: श्रावण माह 2026 के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को रांची की महापौर रोशनी खलखो एवं उप महापौर नीरज कुमार ने पहाड़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
Adv

निरीक्षण के दौरान महापौर एवं उप महापौर ने स्वच्छता, पथ प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित श्रद्धालुओं के लिए की जा रही अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि श्रावण माह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहाड़ी मंदिर पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकता है। वहीं, उप महापौर नीरज कुमार ने सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर वार्ड संख्या-29 के पार्षद सुनील यादव, सुनील माथुर, पंकज चौधरी, जितेंद्र पहलवान, शैलेश जायसवाल, राजन कुमार सहित मंदिर समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now