Water offering commenced with the 'Argha' arrangement; DC and SP took charge.

श्रावणी मेले का शुभारंभ: अर्घा व्यवस्था से शुरू हुआ जलार्पण, डीसी-एसपी ने संभाली कमान

Water offering commenced with the 'Argha' arrangement; DC and SP took charge.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर। विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में गुरुवार से राजकीय श्रावणी मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम जलार्पण और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

श्रावण मास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश: बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं का किया हार्दिक स्वागत

अहले सुबह उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बाबा मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने जलार्पण व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, कतार प्रबंधन, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रावण माह की तैयारियों का महापौर व उप महापौर ने लिया जायजा, पहाड़ी मंदिर में सुविधाओं की समीक्षा

श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के सुगमतापूर्वक जलार्पण कराने के उद्देश्य से अधिकारियों की मौजूदगी में बाबा मंदिर में अर्घा व्यवस्था शुरू की गई। इसके बाद अर्घा के माध्यम से कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच भगवान बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया।

राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष फोकस

पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस बल, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न प्वाइंटों पर तैनात हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मेले का संचालन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से हो सके।

RKDF
Adv

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित कतार व्यवस्था का पालन करने, प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करने तथा अफवाहों से बचने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा हर व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now