Safety audit of construction sites; instructions to ensure robust safety arrangements.

निर्माणाधीन कार्यस्थलों का सुरक्षा ऑडिट, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

Safety audit of construction sites; instructions to ensure robust safety arrangements.
Safety audit of construction sites; instructions to ensure robust safety arrangements.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिमडेगा जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में निर्माणाधीन परियोजनाओं और कार्यस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों, संवेदकों एवं साइट प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

RKDF
advertisement

सुरक्षा ऑडिट के दौरान निर्माण स्थलों पर कार्यरत मजदूरों एवं कर्मियों की सुरक्षा, निर्माण सामग्री और मशीनरी की सुरक्षा, रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा बाहरी लोगों की आवाजाही की जांच की गई। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों की निगरानी का भी निरीक्षण किया गया।

Advertisment
Advertisment

निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसियों, संवेदकों और साइट प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने कहा कि कार्यस्थल पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी जाए। साथ ही मजदूरों एवं अन्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस प्रशासन ने निर्माणाधीन स्थलों पर रात्रिकालीन गश्ती और निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, जिले में संचालित विकास परियोजनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के सुरक्षा ऑडिट एवं निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।