Police keep a close watch on the security of under-construction projects; a comprehensive security audit drive was conducted in Simdega.

निर्माणाधीन परियोजनाओं की सुरक्षा पर पुलिस की नजर, सिमडेगा में चला व्यापक सुरक्षा ऑडिट अभियान

Police keep a close watch on the security of under-construction projects; a comprehensive security audit drive was conducted in Simdega.
Police keep a close watch on the security of under-construction projects; a comprehensive security audit drive was conducted in Simdega.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जिले में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिमडेगा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया गया, जिसमें निर्माण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।

सुरक्षा ऑडिट के दौरान पुलिस टीम ने निर्माण स्थलों पर कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा, मशीनरी एवं निर्माण सामग्री की निगरानी, रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था तथा बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की।

RKDF
Adv

निरीक्षण के क्रम में निर्माण एजेंसियों, संवेदकों और साइट प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने कार्यस्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, मजदूरों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा।

इसके अलावा रात्रिकालीन गश्ती और निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि चोरी, तोड़फोड़ या अन्य अप्रिय घटनाओं की संभावना को रोका जा सके।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के सुरक्षा ऑडिट अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now