Meeting held in Ranchi with political party representatives regarding SIR-2026; 'Election Pathshala' for BLOs and BLAs-2 to be held on July 22.

रांची में SIR-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी BLO-BLA-2 की चुनाव पाठशाला

Meeting held in Ranchi with political party representatives regarding SIR-2026; 'Election Pathshala' for BLOs and BLAs-2 to be held on July 22.
Meeting held in Ranchi with political party representatives regarding SIR-2026; ‘Election Pathshala’ for BLOs and BLAs-2 to be held on July 22.

रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाली BLO एवं BLA-2 की तीसरी बैठक और चुनाव पाठशाला की तैयारियों की समीक्षा की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपायुक्त ने बताया कि चुनाव पाठशाला का मुख्य उद्देश्य ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) सूची को अंतिम रूप देना, प्राप्त Enumeration Form का संग्रहण एवं सत्यापन सुनिश्चित करना, एक परिवार के सभी पात्र मतदाताओं को एक ही मतदान केंद्र से जोड़ना तथा विदेशी नागरिकों से संबंधित सूचनाओं पर आवश्यक कार्रवाई करना है। उन्होंने कहा कि अभियान का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो और कोई पात्र मतदाता छूटने न पाए।

RKDF
Adv

बैठक में जिला अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक समाहर्त्ता, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों और राजनीतिक दलों से 22 जुलाई को आयोजित होने वाली चुनाव पाठशाला में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने BLA-2 के माध्यम से संबंधित BLO के साथ समन्वय स्थापित कर 29 जुलाई 2026 से पूर्व Enumeration Form के शत-प्रतिशत संग्रहण और डिजिटाइजेशन में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सकता है।

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाताओं के नाम खोजने में आने वाली समस्याओं को उठाया। इस पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने ऑनलाइन माध्यम से मतदाता नाम खोजने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया और संबंधित पोर्टल पर मतदाता विवरण आसानी से प्राप्त करने की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान भी किया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now