Preparations for the Agniveer Recruitment Rally 2026 intensify; recruitment process to begin on September 1.

अग्निवीर भर्ती रैली-2026 की तैयारियां तेज, 1 सितंबर से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Preparations for the Agniveer Recruitment Rally 2026 intensify; recruitment process to begin on September 1.
Preparations for the Agniveer Recruitment Rally 2026 intensify; recruitment process to begin on September 1.

रांची: अग्निवीर भर्ती रैली-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और आधारभूत व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में सेना के अधिकारी एम.के. शर्मा ने जानकारी दी कि अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 1 सितंबर 2026 से शुरू होगा, जो लगभग 12 से 13 दिनों तक चलेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी भर्ती रैली के लिए सभी व्यवस्थाएं गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरी की जाएंगी। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके तहत एम्बुलेंस, चिकित्सकों की तैनाती, स्ट्रेचर, कूलिंग रूम और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

मौसम को ध्यान में रखते हुए भर्ती स्थल पर वाटरप्रूफ जर्मन शेल्टर, रेस्ट एरिया, बैरिकेडिंग, कार्पेट, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षित प्रतीक्षा स्थल तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। सेना के अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों का प्रवेश रात 12 बजे से शुरू होगा। इसे देखते हुए उपायुक्त ने पर्याप्त लाइटिंग, जेनरेटर बैकअप, एलईडी स्क्रीन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, इंटरनेट सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

RKDF
Adv

इसके अलावा मोबाइल शौचालय, पेयजल, नियमित साफ-सफाई, कचरा निष्पादन, टेंट, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर तथा फूड एंड बेवरेज की व्यवस्था के लिए रांची नगर निगम समेत संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान भर्ती स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पेट्रोलिंग और प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सेना के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी कर अग्निवीर भर्ती रैली के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now