गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, छह बच्चों की डूबने से मौत; तेलंगाना के संगारेड्डी में पसरा मातम

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में गणेश विसर्जन के दौरान बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पाटनचेरु मंडल के पेड्डाकंजेरला गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे छह बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि पेड्डाकंजेरला गांव के कुछ बच्चे गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए नेरेडु चेरुवु पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान छह बच्चे पानी में उतर गए। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वे गहराई में जाने के बाद बाहर नहीं निकल सके।

बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।।स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों में शामिल सभी छह बच्चे शिरीषा चैरिटेबल ट्रस्ट से संचालित एक शैक्षणिक संस्थान के छात्र थे। एक साथ छह बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर है।

पुलिस ने हादसे से जुड़े घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि बच्चे किस परिस्थिति में तालाब के गहरे हिस्से तक पहुंचे और विसर्जन के दौरान वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। फिलहाल मृत बच्चों की पूरी पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी का इंतजार है। गणेश उत्सव की खुशियों के बीच हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। छह बच्चों की एक साथ मौत से परिवारों के साथ-साथ गांव के लोगों में भी गम का माहौल है।
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत की वनडे-टी20 टीम घोषित, वनडे में गिल तो टी20 में श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर…
डायन के शक में महिला की हत्या, जंगल में मिला शव; दो आरोपी गिरफ्तार
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंडावीर गांव में डायन होने के संदेह में 58 वर्षीय महिला की हत्या…
















