बोकारो जिले में चोरों ने एटीएम मशीन को तोड़ दिया और खेत में फेंक दिया।

बोकारो जिले में चोरों ने एटीएम मशीन को तोड़ दिया और खेत में फेंक दिया।

Share
Link copied

झारखण्ड के बोकारो जिले में चोरों ने एटीएम मशीन को ही ले जाने का प्‍लान बनाया। अपने प्‍लान के तहत एटीएम पहुंचकर वारदात को अंजाम भी देने की भरपूर कोशिश की, मगर इसमें नाकाम रहे। चोरों ने एटीएम मशीन को तोड़ दिया और खेत में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चिकसिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की है। चोरों ने बीती रात लगभग साढे 12 बजे से 1 बजे के बीच घटना को अंजाम देने की कोशिश की।

घटना की जानकारी उस वक्‍त मिली जब कुछ ग्रामीणों ने एटीएम मशीन का हिस्‍सा खेत में फेंका देखा। सूचना चास मुफस्सिल थाना को दी गई। पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने चोरों का सुराग पता करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें 2 चोर में एक ने पीपीई किट और दूसरा रेनकोट पहने नजर आया। चोरों ने सीसीटीवी की नजर से खुद को बचाने के लिए कैमरे को गीली मिट्टी से ढ़क दिया। चास मुफस्सिल थाना के सर्किल इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि मशीन के कैश बॉक्स को चोरों द्वारा काटा गया, लेकिन उसे ले जाने में असफल रहे। और उसे खेत में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कैश बॉक्स को जेसीबी से उठाकर वापस बैंक में रखवा दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow