leopard

गढ़वा में आदमखोर तेंदुए (man-eater leopard)की दहशत अब तक 4 की ले चुका है जान

man-eater leopard

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

12 साल के हरेंद्र को घसीटते हुए ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बच्चे को छोड़कर भागा

गढ़वा में आदमखोर तेंदुए ने अब तक चार बच्चो की जान ले ली है। कल बुधवार को रमकंडा प्रखंड के कुशवाय गांव में हरेंद्र घासी बुधवार शाम करीब 6 बजे घर के बाहर तीन दोस्तों के साथ खेल रहा था। अचानक तेंदुआ आया और हरेंद्र के गले हमला कर दिया। उसे घसीटते हुए ले जाने लगा। पास खड़े ग्रामीण शोर मचाते हुए तेंदुआ के पीछे भागे। तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की और भाग गया। मुखिया विनोद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण बच्चे को अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही बच्चे ने डीएम तोड़ दिया।

अब ड्रोन से तेंदुए की तलाश, मारने की मांगी गई अनुमति

पलामू प्रमंडल में तेंदुए ने अबतक 20 दिनों में 4 बच्चों को मार डाला ,तेंदुए ने भंडरिया के रोदो में एक बच्ची को पहला शिकार बनाया था। दूसरा घटना का के सेवाडीह में हुई। बुधवार को तीसरी घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर वन विभाग के लोग पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश है। इनमें तीन गढ़वा जिले के हैं। वन प्रमंडल पदाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि रमकंडा में ड्रोन से तेंदुए की तलाश की जा रही है। लेकिन वह बहुत चालाक है। जगह बदल रहा है। इधर, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने वन प्रमंडल पदाधिकारी से तेंदुए को मारने के लिए अनुमति लेने को कहा। वन प्रमंडल पदाधिकारी शशि कुमार ने कहा कि जल्द ही इस दिशा में कदम उठाया जाएगा।

Share via
Share via