Jagannath Pur :- शक के आधार पर हुई थी सुर्धन केराई की हत्या पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके भेजा जेल
Jagannath Pur
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Prerna Chourasia
Drishti Now , Ranchi
जगन्नाथपुर पुलिस ने शक मे डंडे से सिर मे मार कर हत्या करने मामले मे जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसिरा गांव के टोला माटगुटु निवासी प्रधान कराई (22) नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध मे जगन्नाथपुर थाना मे कांड संख्या 07/23, दिनांक- 16/01/2023 धारा 302 भादवि के तहत मामला दर्ज कराया था।
इस संबंध मे जगन्नाथपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार एक साल पहले प्रधान केराई के चाचा जोटिन केराई, दादा गुरा केराई तथा मुरगी केराई तथा दो सप्ताह पहल मामा मागेया केराई की मृत्यु हड़िया पीने के बाद हो गई थी। प्रधान केराई को शक था कि उन सब के हड़िया में गाँव के सुर्धन केराई ने जहर मिला दिया था जिसके कारण उन सब की मृत्यु हो गई है।
इसी बात को लेकर प्रधान केराई को सुर्धन केराई के उपर बहुत गुस्सा था और उसे जान से मारने का मौका ढूंढ रहा था। बिते 13 जनवरी को समय करीब 10.00 बजे वह घर से शिकार करने निकला कुछ दूरी बाट सुर्धन केराई भी उसके पीछे एक झोला लेकर आ रहा था। फिर दोनो साथ जाने लगे। बासिरा गांव पहुँचने पर प्रधान एक बांस की लकड़ी का लाठी अपने साथ ले लिया फिर गाँव के ही बिरसिंह के घर के बगल के हड़िया दुकान में बैठ कर दोनों ने हड़िया पीने लगे।
प्रधान केराई ने जानबुझ कर कम हड़िया पीया और सुर्धन केराई को ज्यादा हड़िया पिलाया। पीने के बाद दोनो बासिरा नर्सरी जंगल की ओर चले गये। शाम को करीब 05.30 बजे जब दोनों वापस आ रहे थे तब मौका देखकर बाँस के लकड़ी के लाठी से उसके पीछे पीठ पर जोर से मारा जिससे वो जमीन पर घुटना के बल गिर गया फिर उसके सिर पर उसी लकड़ी के लाठी से दो बार जोर-जोर से मारा जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा और वहीं पर वह मर गया। उसको मारने के बाद प्रधान लकड़ी के लाठी को कुछ दूरी पर जंगल में फेंक दिया था। इसी बीच पुलिस को गुप्त सुचना मिली की सुर्धन केराई का हत्यारोपी बैंगलोर भागने की फिराक मे है। जगन्नाथपुर पुलिस ने तुरंत ही छापामारी दल का गठन कर प्रधान केराई को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।







