मुख्यमंत्री से नवागत IPS अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 2024 बैच के तीन परीक्ष्यमान अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इन अधिकारियों में श्री अंकित सिन्हा, श्री राजकुमार जयराजू तथा सुश्री साक्षी जमुआर शामिल हैं।
मुलाकात के दौरान नवागत IPS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने प्रशिक्षण काल के अनुभव साझा किए और राज्य में पुलिस सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के निदेशक श्री अखिलेश कुमार झा तथा पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) श्रीमती ए. विजया लक्ष्मी भी उपस्थित रहीं।
गौरतलब है कि 77वीं आरआर बैच के ये तीनों IPS अधिकारी झारखंड कैडर में चयनित हुए हैं और इन्होंने 23 नवंबर 2025 को झारखंड कैडर में अपना योगदान दिया है।


















