छठ महापर्व को लेकर महावीर चौक और झूलन चौक की जर्जर सड़क का हो रहा सुंदरीकरण

सिमडेगा: छठ महापर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में महावीर चौक और झूलन चौक की जर्जर सड़क के सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इससे छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

शंख नदी छठ सेवा संस्थान के संस्थापक सदस्य प्रदीप केसरी ने बताया कि उपायुक्त कंचन सिंह के विशेष प्रयास से वन क्लास ठेकेदार बसंत कुमार (टुकुपानी) के सहयोग से दोनों चौक की जर्जर सड़क को दुरुस्त और सुंदर बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए जिला प्रशासन और ठेकेदार की सराहना की।

प्रदीप केसरी ने सिमडेगा की जनता और शंख नदी छठ सेवा संस्थान की ओर से उपायुक्त कंचन सिंह एवं ठेकेदार बसंत कुमार के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।

सिमडेगा में 49 पीएलवी के भरोसे गांव-गांव तक पहुंच रही निःशुल्क कानूनी सहायता
सिमडेगा: जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक निःशुल्क कानूनी सहायता पहुंचाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) महत्वपूर्ण भूमिका…

निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए भाजपा एसटी मोर्चा का आंदोलन तेज, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद
रांची: दिवंगत आदिवासी नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने और उनकी मौत के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भाजपा…

















