डीसी कंचन सिंह ने किया छठ पूजा समिति के सेवा भाव का सम्मान, आयोजन के लिए दी बधाई
शंभू कुमार सिंह
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर शंख सेवा संस्थान के सदस्यों के सराहनीय सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए उपायुक्त कंचन सिंह ने उन्हें समाज सेवा में निरंतर सक्रिय रहने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिलेवासियों के स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति की मंगलकामना करते हुए समिति के सदस्यों से मुलाकात की और सामूहिक फोटो सेशन भी कराया।
इस वर्ष छठ पूजा सेवा समिति ने सेवा का 44वां वर्ष बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। हजारों व्रती एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट, मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई थी। संत नदी घाट पर पहले दिन अस्ताचलगामी सूर्य और दूसरे दिन उदीयमान सूर्य को व्रती एवं भक्तों ने अर्घ्य अर्पित किया।
संस्थान के संस्थापक सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। मुख्य रूप से विष्णु प्रसाद, फणी भूषण शाहा, प्रदीप केसरी, बिनोद अग्रवाल, चंदन लाल, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, श्रीलाल साह, राकेश सिंह, दीपक अग्रवाल, श्रद्धानंद बेसरा, अक्षय कुमार, अजय प्रसाद, कृष्णा शर्मा, बसंत शर्मा, अमित मित्तल, संजय मिश्रा, राकेश सरगुजा, मंटू केशरी, रंजीत कुमार, शिंटू मिश्रा, ईश्वर प्रसाद और प्रदीप अग्रवाल (पिंटू) सहित कई अन्य सदस्यों का सहयोग उल्लेखनीय रहा।
संस्थान के संस्थापक सदस्य प्रदीप केसरी ने समिति के सभी कार्यकर्ताओं, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, केशरी साउंड और स्नेहा लाइट सहित सभी सहयोगियों का विशेष धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।


















