Petarwar News :- हाथियों का आतंक चालू काम से लौट रहे युवक को कुचल कर मार डाला

Petarwar News :- हाथियों का आतंक चालू काम से लौट रहे युवक को कुचल कर मार डाला

Share
Link copied

Petarwar News

Anil  Kumar

Drishti  Now , Ranchi

बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र में जंगली हाथी द्वारा कुचले जाने से एक दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गयी है. मृतक बिजेंद्र मांझी उर्फ बाबूचंद रविवार शाम काम से लौट रहा था तभी अंधेरे में अचानक उसका जंगली हाथी से उसका सामना हो गया. हाथी ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

बताया जा रहा है ,कि बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र के चांदो पंचायत के ठड़घटिया टोला निवासी 32 वर्षीय  बीजेंद्र मांझी उर्फ बाबूचंद रविवार शाम काम से लौट रहा था, तभी अंधेरे में जंगली हाथी उसके सामने आ गया जिसने उसे कुचल कर मार डाला. घटना की सूचना मिलने के बाद से ग्रामीणों व आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि बाबूचंद घर वापस लौटने के क्रम में गांव के समीप जंगल से होकर पैदल ही जा रहा था. रास्ते में अचानक उसका सामना जंगली हाथी से हो गया. इससे पहले कि वह भाग पाता हाथी ने उसे सूंढ़ से उठा कर पटक दिया एवं कुचल कर मार डाला. बता दें कि शनिवार रात को भी हाथियों ने क्षेत्र में उत्पात मचाया था. जंगली हाथियों का झुंड फिलहाल पास के जंगल में ही जमे हुए हैं. पेटरवार बीडीओ शैलेंद्र चौरसिया, थाना प्रभारी विनय कुमार, रेंजर अरुण कुमार, भगवान दास हेंब्रम घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले. अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को तत्काल मुवावजा के रूप में 50,000 रुपये प्रदान किये. उधर इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow