Gumla News:- सदर अस्पताल के डायलेसिस सेंटर में लगी भीषण आग, आग लगने के करने का अब तक पता नहीं चल पाया

Gumla News:- सदर अस्पताल के डायलेसिस सेंटर में लगी भीषण आग, आग लगने के करने का अब तक पता नहीं चल पाया

Share
Link copied

Gumla News

Drishti  Now  Ranchi

गुमला जिले के जशपुर रोड स्थित सदर अस्पताल के डायलिसिस विभाग में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से वहां भर्ती रोगी व उनके परिजनों में अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। कुछ लोग आग को पानी डालकर बुझाने की कोशिश की। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाग आग पर काबू पाया गया। इस दौरान राहत वाली बात ये रही कि आग में किसी की जान की क्षति नहीं हुई है।

लाखों रुपयों की मशीनें और सरकारी संपत्ति जलकर राख

इस आग में लाखों रुपयों की मशीनें और सरकारी संपत्ति जलकर राख हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जाहिर की जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। अच्छी बात यह रही कि आगलगी से किसी तरह की जानमाल की हानि नही हुई। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मजदूर संघ सीएफटीयुआई झारखंड प्रदेश सचिव जुमन खांन ने इस संबंध में तत्काल जाचं पड़ताल कर सच्चाई पता करने की अपील जिला प्रशासन से की है। वहीं इस मामले की जांच की जा रही है कि आग किसी की लापरवाही से लगी या फिर शॉट सर्किट से।

आग के कारणों का पता नहीं

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि आशंका जाहिर की जा रही है शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। इसके साथ ही आप किसकी लापरवाही से लगी इसकी भी जांच की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow