सरकारी राशि गबन के आरोप में पंचायत सचिव पर एफआईआर दर्ज.

Share
Link copied

Giridih, Dinesh

गिरीडीह : गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बंकीरा ने उपायुक्त गिरिडीह के निर्देश पर डुमरी के शंकरडीह पंचायत के पंचायत सचिव अशोक दास पर सरकारी राशि ( चार लाख चौरानवे हज़ार चार सौ इकतीस रु0) गबन करने के आरोप में डुमरी थाने में एफआईआर करवाया है. डुमरी पुलिस ने आरोपी पंचायत सचिव के विरुद्ध कांड संख्या 115 / 2020 धारा 467 /468 /471 /420 /409 भारतीय दंड विधान के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.

मामले की जानकारी देते हुए डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बंकिरा ने बताया कि आरोपी पंचायत सचिव एवं पंचायत के मुखिया के मिलीभगत से सरकारी दर से अधिक रेट पर सोलर लाइट की खरीदी की गई थी, जिस पर रांची हाई कोर्ट के आदेश के बाद उपायुक्त गिरिडीह ने संज्ञान लेते हुए करवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ था.

वही शंकर डीह मुखिया जितेंद्र प्रसाद के अनुसार जिस समय पंचायत में सोलर लाइट लगाया जा रहा था, उस दौरान सरकार द्वारा कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं प्राप्त हुआ था और ना ही सरकार से किसी सरकारी एजेंसी से सोलर लाइट खरीदने करने हेतु पत्र प्राप्त हुआ था, बाद में राज्य सरकार द्वारा जरेडा से सोलर लाइट खरीदने का निर्देश प्राप्त हुआ तब तक पंचायत में लगभग सभी जगह सोलर लाइट लग चुका था जिसके बाद यह मामला फंस गया. मुखिया जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि उस दौरान तत्कालीन उपायुक्त गिरिडीह द्वारा यह निर्देश प्राप्त हुआ था कि गबन का 50% मुखिया अदा करें तथा 50% पंचायत सचिव, जिस पर मुखिया द्वारा तत्काल 50% राशि जमा करवा दिया गया था परंतु पंचायत सचिव द्वारा गबन का 50% राशि नहीं जमा करवाया गया फलस्वरूप डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत सचिव के ऊपर मामला दर्ज करवाया है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow