अवैध महुआ शराब भट्टी को तिसरी थाने की पुलिस ने किया ध्वस्त.

Share
Link copied

Giridih, Dinesh.

गिरीडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौली गांव के ग्रामीणों से लगातार  पुलिस को शिकायत मिल रही थी की चंदौरी गांव में अवैध महुआ शराब का कारोबार जोर शोर से फल फूल रहा है, तथा शराब पीकर कुछ लोग गांव में उत्पात मचा रहे हैं. इसकी सूचना की पुष्टि होने के पश्चात तिसरी थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने चंदौरी गांव में जाकर जगह जगह अवैध महुआ शराब बनाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की, जिसमें लगभग 50 लीटर महुआ शराब के साथ-साथ भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट किया गया है.

यह करवाई रविवार दोपहर से शाम तक चली. इधर पुलिस को देखते हुए शराब भट्ठे से लोग भागने लगे तथा इस दौरान पुलिस को कोई भी अवैध महुआ शराब कारोबारी हाथ नहीं लगा. हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से महुआ शराब बनाने वालों और पीने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. इस दौरान पुलिस ने कई महुआ शराब भट्ठों को भी नष्ट किया, यह करवाई थाना प्रभारी की अगुवाई में की गई  जिसमें एएसआई अमित कच्छप सहित अन्य  पुलिसकर्मियों कर्मियों की अहम भूमिका रही.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow